एनआईए करेगी रियासी बस आतंकी हमले की जांच

जम्मू कश्मीर में रियासी आतंकी हमले की जांच का दायित्व राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को दिया गया है। इसी नौ जून को जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की एक बस पर गोलीबारी करते हुए हमला किया था। बस के चालक को गोली लगने के कारण बस खाई में गिर गई। इस आतंकी हमले में बस चालक सहित दस लोग मारे गए थे और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। यह बस शिवखोरी से श्रीमाता वैष्णों देवी के लिए जा रही थी। इस मामले में अब तक 50 से अधिक लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं।



