कंचनजंगा ट्रेन दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

कंचनजंगा रेल दुर्घटना में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। इस दुर्घटना में 60 से अधिक लोग घायल हैं। इसमें से 20 से 25 लोगों की स्थिति बेहद ही गंभीर है। इस दुर्घटना में रेलवे विभाग के तीन कर्मचारी सहित कुल 15 लोग मारे गए हैं। रेलमंत्री ने सभी मृतकों के लिए 10—10 लाख रुपए की सहायता राशि का एलान किया है। इसके अलावा गंभीर घायल को भी ढाई लाख की सहायता राशि दी जाएगी और 50 हजार मामूली घायल को मिलेंगे।
गौरतलब है कि करीब साढ़े आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने भीषण टक्कर मार ददी। इसमें 4 डिब्बे (1 गार्ड, 2 पार्सल और एक पैसेंजर बोगी) पटरी से उतर गए। इसके चपेट में आने के कारण मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। रेलवे ने दुर्घटना में घायल लोगों को सिलिगुड़ी में भर्ती कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button