लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बुधवार को अचानक खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें दि​ल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 96 वर्षीय आडवाणी उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि आडवाणी को इसी साल सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधानमंत्री और 1998 से 2004 तक सबसे लंबे समय तक गृहमंत्री रहें हैं। सबसे लंबे समय तक वह विपक्ष के नेता भी रहे हैं। वह भाजपा के सह-संस्थापकों में से एक रहे। वह 14 साल की उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सदस्य बन गए। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और इस आंदोलन को उन्होंने घर घर पहुंचाने का काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button