माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं बाधित

माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ग्लोबल आउटेज का असर मुंबई एयरपोर्ट पर भी दिख रहा है। इसके कारण इंडिगो, स्पाइसजेट और अकासा जैसी एयरलाइंस का उड़ान संचालन बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में बड़े व्यवधान के कारण भारत समेत दुनिया भर में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द और विलंबित हो रही हैं।अकासा एयरलाइंस ने बयान जारी कर बताया कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। इसके चलते एयरपोर्ट पर ही यात्रियों के चेक-इन और बोर्डिंग से जुड़ा काम मैन्युअली किया जा रहा है। यात्रियों से एयरपोर्ट पर जल्दी पहुंचने की अपील की गई है।वहीँ, इंडिगो ने ट्वीट कर कहा, वर्तमान में हमारे सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हुए हैं, जिसका असर अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इसके चलते टिकटों की बुकिंग, चेक-इन, बोर्डिंग पास आदि सेवाएं और कुछ उड़ानें प्रभावित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button