NIA ने खालिस्तानी आतंकवादी लांडा के प्रमुख सहयोगी बलजीत सिंह को किया अरेस्ट

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह संधू उर्फ ​​लांडा के एक प्रमुख सहयोगी को एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क संबंधी मामले में गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। ये मामला व्यापारियों सहित अन्य लोगों से जबरन वसूली के लिए घातक हथियारों की आपूर्ति करने से जुड़ा है। NIA ने एक बयान में बताया कि MP के बड़वानी जिले के रहने वाले बलजीत सिंह उर्फ ​​राणा भाई उर्फ ​​बल्ली को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button