संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है।

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण और मंगलवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस सत्र में कई मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में टकराव के कारण दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार हैं। इसके संकेत रविवार को सरकार की ओर से बुलाई सर्वदलीय बैठक में मिल गए। इस बैठक में विपक्षी दलों ने चर्चा के लिए अपने मुद्दे गिनाए लेकिन एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू ने बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग उठाकर सरकार को चौंका दिया। वायएसआरसीपी ने आंध्र प्रदेश के लिए तो बीजू जनता दल ने ओडिशा के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग रखी।



