10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने आज 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में 27 जून से 6 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में 93 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 748 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

31 जुलाई को कुल्लू, मंडी और शिमला में बादल फटने से आए फ्लैश फ्लड में 16 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 40 अब भी लापता हैं।

राज्य में 53 सड़कें बंद हैं। 12 में से 7 जिलों – कांगड़ा, सिरमौर, चंबा, शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी के कुछ हिस्सों में बुधवार को मध्यम बाढ़ की चेतावनी दी गई है।मध्यप्रदेश में सीजन की 65% यानी 24.5 इंच बारिश हो चुकी है। जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा पानी गिरा है। मंडला और सिवनी में आंकड़ा 35 इंच पार हो चुका है। वहीं, रीवा संभाग के जिले पीछे चल रहे हैं। मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कुछ जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button