जम्मू और कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के लिए आज सुबह से मतदान जारी

जम्मू और कश्मीर विधानसभा के दूसरे चरण के लिए आज सुबह से मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में छह जिलों की 26 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे है। आज 239 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। जिन जिलों में आज वोटिंग होने जा रहा है उनमें राजौरी और बडगाम प्रमुख है। दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और बीजेपी जम्मू-कश्मीर प्रमुख रविंद्र रैना शामिल है। जम्मू कश्मीर में 10 साल के बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button