मानसून अलर्ट

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत 21 जिलों में बुधवार को बारिश हुई। खंडवा में 9 घंटे में 2.3 इंच बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बारिश से कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। रजिस्ट्री ऑफिस में पानी घुस गया।छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। बिलासपुर में सुबह से रिमझिम बरसात हो रही है। रायपुर में बौछारें पड़ीं, वहीं दुर्ग में बादल छाए हुए हैं। आज उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ पानी बरस सकता है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button