प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किए 3 स्वदेशी परम रुद्र सुपरकंप्यूटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वदेशी तीन परम रुद्र सुपरकंप्यूटर और मौसम व जलवायु अनुसंधान के लिए एक उच्च स्तरीय कंप्यूटिंग सिस्टम लॉन्च किया। स्वेदशी तकनीक से निर्मित परम रुद्र सुपरकंप्यूटर भारत के राष्ट्रीय सुपरकंयूटिंग मिशन के तहत तैयार किए गए हैं। इनकी लागत 130 करोड़ रुपए आई है।
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन तीनों सुपरकंप्यूटरों को राष्ट्र को समर्पित किया। स्वदेशी रूप से विकसित किए इन सुपरकंप्यूटरों को रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए पुणे, दिल्ली और कोलकाता में तैनात किया गया है। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी का उन्नयन गरीबों को सशक्त बनाने के लिए होना चाहिए। आज का भारत संभावनाओं के अनंत आकाश में नए अवसरों का निर्माण कर रहा है।



