घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मार दिया है। सुरक्षाबलों इलाके में घेरा बंदी करके सर्च अभियान जारी कर दिया है। कुपवाड़ा में आतंकियों के घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय ने शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024 जिले में संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी।



