हरियाणा विधानसभा चुनाव: आज सभी 90 सीटों पर वोटिंग जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूरे प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां मतदान होगा। 8 अक्टबूर को मतगणना होगी।हरियाणा विधानसभा चुनाव में विभिन्न पार्टियों ने बड़े पैमाने पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा  ने 90 में से 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सीपीएम केवल एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, जिसमें से JJP ने 66 सीटों पर और ASP को 12 सीटें दी गई हैं। ILND ने 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसकी सहयोगी BSP को 35 सीटें दी गई हैं। आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इस विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से 101 महिलाएं शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button