मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवी अहिल्याबाई की पूर्व राजधानी महेश्वर और छावनी इन्दौर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुये
लोकमाता देवी अहिल्याबाई के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण के लिए हुए महती कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष पर विजयादशमीं का पावन पर्व पूरे प्रदेश में शस्त्र-पूजन के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवी अहिल्याबाई की पूर्व राजधानी महेश्वर और छावनी इन्दौर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की मंगलकामनाएं देते हुए देवी अहिल्याबाई द्वारा किये गये लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण किया। शस्त्र-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने महेश्वर क्षेत्र के लिए 83 करोड़ 29 लाख रूपये के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर में स्थापित लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विजयादशमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पुलिस शास्त्रागार भोपाल में शस्त्र-पूजा की। कार्यक्रम में भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, श्री रामेश्वर शर्मा एवं पुलिस कमिश्नर श्री हरीनारायण चारी मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुये। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों की विधिवत पूजा की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
विजयादशमी के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पुलिस लाइन रीवा में शस्त्र पूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व की सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति और अधिकारी उपस्थित रहे।
जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने विजयादशमी पर्व पर आज पुलिस लाइन खंडवा में पूर्ण विधि-विधान से शस्त्र-पूजा की। इसके बाद हवन कर शस्त्र आरती भी की गई। साथ ही सफेद कद्दू काटकर माता को भेंट भी दी गई। विधायक श्रीमती कंचन तनवे, महापौर श्रीमती अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वानखेड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दिव्यादित्य शाह सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विजयादशमी के पावन अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस लाइन धार में शस्त्र-पूजन किया। अतिथियों द्वारा यहां वैदिक मंत्रोपचार व विधिविधान से शस्त्र पूजन और हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, धार विधायक सुश्री नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक श्री कालुसिंह ठाकुर, श्री मनोज सोमानी, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी मौजूद रहे।
विजयादशमी पर्व पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पुलिस लाइन नरसिंहपुर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर गोटेगांव विधायक श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल मौजूद थे।
विजयादशमी पर्व पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह आज पुलिस लाइन जबलपुर में आयोजित शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुये। जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी ने भी शस्त्रों की पूजा की।
सीहोर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया और सबकी सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही नागरिकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।
विजयादशमी के पावन अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने गाडरवाड़ा, जिला नरसिंहपुर में शस्त्र-पूजन किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन एवं सम्मान हमारी प्राचीन संस्कृति का परिचायक है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने विजयदशमी पर्व पर पुलिस लाईन मंडला में शस्त्र पूजन किया। मंत्री श्रीमती उईके ने सर्वप्रथम अस्त्र शस्त्रों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कर महाआरती कर प्रसादी प्राप्त किया और साथ ही वाहनों का पूजन किया। मंत्री श्रीमती उईके विजय दशमी पर्व पर देश/प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाए दीं। इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विजयादशमी के पावन अवसर पर जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने पुलिस लाइन इंदौर में शस्त्र-पूजन किया।



