केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमपी को दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट : 20 हज़ार 403 करोड़ की लागत से मध्य प्रदेश की सड़कों का होगा आधुनिकिकरण

केंद्र सरकार ने प्रदेश के सड़क मार्ग को बेहतर बनाने के लिए दिवाली से पहले मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 20 हजार 403 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण योजनाओं की मंजूरी दे दी है। प्रदेश में यातायात को अत्याधुनिक और बेहतर बनाने के लिए आगामी समय में 27 परियोजनाओं से प्रदेश की सड़कों का विस्तार होगा।बता दें कि, 19 अक्टूबर को जब केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भोपाल के दौरे पर आए थे, तब उन्होंने सड़क निर्माण की योजनाओं की स्वीकृति देने का वादा किया था और तभी सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि मध्य प्रदेश को लोगों की दिवाली और होली साथ में मनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button