शुक्रवार को भारतीय नौसेना में यह समुद्री जहाज (शैलो वॉटर क्राफ्ट) ‘अभय’ शामिल

भारतीय नौसेना के बेड़े में एक और एंटी सबमरीन वाॅरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट को शामिल किया गया है। शुक्रवार को भारतीय नौसेना में यह समुद्री जहाज (शैलो वॉटर क्राफ्ट) ‘अभय’ शामिल किया गया। भारत का यह एंटी सबमरीन वाॅरफेयर शैलो वॉटर जहाज लगभग 77 मीटर लंबा है। इस शैलो वॉटर क्राफ्ट की अधिकतम गति 25 नाॅट व इसकी सहनशक्ति 1800 एनएम है। रक्षा मंत्रालय ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि नौसेना के लिए यह सातवीं एंटी सबमरीन शैलो वॉटर क्राफ्ट है। भारतीय नौसेना के लिए इसका निर्माण मेसर्स जीआरएसई द्वारा किया गया है। अभय का शुक्रवार को मेसर्स एलएंडटी, कट्टुपल्ली में लोकार्पण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button