राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 पार दर्ज

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक  गुरुवार को गंभीर श्रेणी में रहा क्योंकि शहर के चारों ओर कोहरे की मोटी परत छाई रही और दृश्यता सीमित रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 8 बजे शहर में मापा गया वायु गुणवत्ता सूचकांक  448 था। राजधानी के कई इलाकों में AQI ज्यादा दर्ज किया गया। आनंद विहार में AQI 478, अशोक विहार में 474, बवाना में 460 और डीटीयू में 461 दर्ज किया गया। आपको बता दें की 0-50 के बीच का एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button