भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने स्पाडेक्स उपग्रहों की डॉकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करके भारत ने इतिहास रचा 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार सुबह अंतरिक्ष में दो भारतीय उपग्रहों को डॉकिंग या मेटिंग  करने में सफलता प्राप्त की। स्पाडेक्स  उपग्रहों की डॉकिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करके भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने चौथे प्रयास में बुल्सआई पर निशाना साधा। यह स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट या स्पैडेक्स का हिस्सा है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के एक पोस्ट में कहा, “भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है! सुप्रभात भारत, ISRO के स्पैडेक्स मिशन  ने ऐतिहासिक डॉकिंग सफलता हासिल की है। इस क्षण का गवाह बनकर बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है! भारत अंतरिक्ष डॉकिंग में सफ़लता प्राप्त करने वाला चौथा देश बन गया। पूरी टीम को बधाई! भारत को बधाई!” बता दें कि आज यानी गुरुवार, 16 दिसंबर को सुबह लगभग 10 बजे ISRO ने डॉकिंग सफ़लता की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button