मौसम अपडेट

उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार को बर्फबारी, सर्दी और कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में भी दिखाई दिया। कई राज्यों में बारिश के बाद कोल्ड-डे जैसे हालात रहे। दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में कोहरा छाया रहा। इससे फ्लाइट और रेल यातायात प्रभावित रहा।राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक 17 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में 16 जनवरी को बारिश हो सकती है। आइएमडी के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 18 जनवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के राज्यों में छिटपुट बारिश और हिमपात हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button