प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-मंडपम में ‘भारत-टेक्स 2025’ में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (14 फरवरी) रविवार को ‘भारत टेक्स 2025’ में भाग लेने भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने बताया कि आज हम दुनिया के छठे सबसे बड़े टेक्सटाइटल और अपैरल्स एक्सपोर्टर हैं। हमारा टेक्सटाइटल एक्सपोर्ट 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। इसे 2030 तक ₹9 लाख करोड़ पहुंचाने का टारगेट है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज भारत मंडपम भारत टेक्स के दूसरे आयोजन का साक्षी बन रहा है। इसमें हमारी परंपराओं के साथ ही विकसित भारत की संभावनाओं के दर्शन भी हो रहे हैं। ये देश के लिए संतोष की बात है कि हमने जो बीज रोपा है आज वो वटवृक्ष बनने की राह पर तेज गति से बढ़ रहा है। भारत टेक्स अब एक मेगा ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट बन रहा है।