IPL 2025 : मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 117 रन का टारगेट 12.5 ओवर में चेज कर लिया। रायन रिकेलटन 62 और सूर्यकुमार यादव 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। रोहित शर्मा ने 13 और विल जैक्स ने 16 रन बनाए। दोनों को आंद्रे रसेल ने आउट किया।

वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 16.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस से डेब्यू कर रहे अश्विनी कुमार ने 3 ओवर में 4 विकेट लिए। वे डेब्यू इंडियन प्रीमियर लीग मैच में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

अश्विनी के अलावा दीपक चाहर को 2 विकेट मिले। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सैंटनर को एक-एक विकेट मिला। कोलकाता से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 26 और रमनदीप सिंह ने 22 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button