IPL 2025 : मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस ने रविवार को रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। 19वें ओवर में मुंबई ने दिल्ली के 3 बैटर्स को लगातार गेंदों पर रनआउट किया और मैच जीत लिया। इस ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा आउट हुए।रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने बॉलिंग चुनी। मुंबई ने 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। तिलक वर्मा ने फिफ्टी लगाई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। करुण नायर ने 40 गेंद पर 89 रन बनाए। कर्ण शर्मा को 3 विकेट मिले।इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 29वें मुकाबले में आखिरकार दिल्ली कपिटल्स की टीम जीत की पटरी से उतर गई। मुंबई इंडियंस ने सीजन की दूसरी जीत हासिल की और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 193 रन पर समेट कर 12 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज तक कोई भी टीम 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है लेकिन आज करुण नायर ने जीत तरह से बल्लेबाजी, वो इतिहास बदलता हुआ दिखा लेकिन रोहित शर्मा के एक इशारे ने मैच का रुख पलट दिया और जो दिल्ली आसानी से जीतती हुई नजर आ रही थी वह 19वें ओवर में ही ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस ने लगातार 3 रन आउट कर शानदार जीत की कहानी लिखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button