शेयर बाज़ार अपडेट

आज शेयर बाजार में भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 900 अंक (1.14%) गिरकर 79,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक (1.25%) की गिरावट है। ये 24,000 पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। पावर ग्रिड, टाटा स्टील, ICICI बैंक सहित 12 शेयर्स 2% तक गिरे हैं। जबकि, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर में 4% तक की तेजी है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट है।