शेयर बाज़ार अप डेट

आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 81,330 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है। ये 24,660 के स्तर पर है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी है। टाटा स्टील के शेयर में करीब 5% की तेजी है। जबकि, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और HUL का शेयर 1.5% नीचे हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में उछाल है।