मुंबई में टूटा बारिश का रिकॉर्ड

महाराष्ट्र में मानसून ने मुंबई को दरिया बना दिया। सोमवार को यहां 24 घंटे में 295 मिलीमीटर बारिश ने मई में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले मई 1918 में 279.4 मिमी बारिश हुई थी। भारी बारिश के बाद मुंबई के निचले इलाके जलमग्न हो गए। वर्ली में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर पानी भरने से सेवाएं बंद करनी पड़ी। इसके अलावा 250 से ज्यादा उड़ाने प्रभावित हुई। मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।