IPL 2025 : मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटन्स

एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना पंजाब किंग्स से 1 जून को होगा।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। जवाबी पारी में गुजरात टाइटन्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना सकी। ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्विनी कुमार को एक-एक विकेट मिला। साई सुदर्शन 80 रन ने अर्धशतकीय पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने 50 बॉल पर 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। रोहित के अलावा, जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 25 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने नाबाद 22 रन की पारी खेली। गुजरात टाइटन्स के प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को 2-2 विकेट मिले।