इंडिगो की सूरत-जयपुर फ्लाइट को मधुमक्खियों ने रोका

गुजरात के सूरत एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों के झुंड के कारण सूरत से जयपुर जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे लेट हो गई। हुआ यूं कि Indigo की फ्लाइट 6E784 को सोमवार शाम 4.20 बजे सूरत से जयपुर के लिए उड़ान भरनी थी।

विमान में सभी यात्री सवार हो चुके थे। उनका लगेज लोड किया जा रहा था, तभी हजारों मधुमक्खियां प्लेन के लगेज गेट पर आकर झुंड में बैठ गईं।

इसके बाद उनको भगाने के लिए धुआं किया गया। उससे भी फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पानी की तेज धार के जरिए मधुमक्खियों को हटाया गया।

इन सब के कारण करीब एक घंटे तक फ्लाइट एयरपोर्ट पर ही खड़ी रही। जब सबकुछ सामान्य हुआ तो फ्लाइट को टेक ऑफ की इजाजत दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button