गौदी की वास्तुकला से पिकासो की चित्रकला तक – मुख्यमंत्री ने देखा पर्यटन, संस्कृति और नवाचार का संगम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पेन प्रवास के अंतिम दिन 19 जुलाई को बार्सिलोना में कला, संस्कृति और स्थापत्य की विश्वप्रसिद्ध धरोहरों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बार्सिलोना के तीन प्रमुख स्थलों पार्क गुएल, सागरदा फैमिलिया और पिकासो संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने इन स्थलों में दर्शायी गई रचनात्मकता, स्थापत्य सौंदर्य और सांस्कृतिक संरक्षण के उदाहरणों को मध्यप्रदेश के विकास संदर्भ में गहराई से देखा और समझा।

ऑर्गेनिक आर्किटेक्चर का अद्भूत मेल – पार्क गुएल

भ्रमण की शुरुआत प्रसिद्ध पार्क गुएल से हुई, जिसे प्रकृति और वास्तुकला के विलक्षण समन्वय का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वविख्यात वास्तुकार अंटोनियो गौदी द्वारा डिज़ाइन किए गए इस यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल को विशेष रुचि से देखा। उन्होंने प्राकृतिक आकृतियों, रंगीन मोज़ाइक से सजे ‘ड्रैगन स्टेयर’, 86 स्तंभों वाले ‘हाइपोस्टाइल हॉल’ और ‘सर्पेन्टाइन बेंच’ जैसे स्थलों को शहरी सौंदर्यीकरण, हरित विकास और सांस्कृतिक सार्वजनिक स्थलों के विकास की दृष्टि से प्रेरणास्पद बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी इस प्रकार की थीम आधारित कलात्मकता और पारंपरिक कला से सुसज्जित पार्क विकसित किए जा सकते हैं।

आध्यात्म, विज्ञान और प्रकृति का अनोखा संगम : सागरदा फैमिलिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साग्रादा फमिलिया का भ्रमण किया। सागरदा फैमिलिया यूरोप के सबसे भव्य ऐतिहासिक गिरजाघर जो 140 वर्षों से निर्माणाधीन है और विश्वभर में सांस्कृतिक आस्था और वास्तु नवाचार का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध वास्तुकार अंटोनिया गौदी की इस सबसे महत्त्वाकांक्षी परियोजना में धार्मिक स्थापत्य की गहराई, जैविक आकारों का प्रयोग और प्रतीकात्मक कला को विशेष रूप से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन, ओंकारेश्वर, चित्रकूट जैसे धार्मिक स्थलों के उन्नयन में दीर्घकालिक दृष्टि, लोक सहभागिता और वैश्विक डिज़ाइन समन्वय का दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button