प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ के आहवान के लिए प्रतिबद्ध हैं प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड सलामी ली। परेड में सशस्त्र दलों ने तीन चरणों में हर्ष फायर किया और पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान जन-गण-मन और देश भक्ति गीतों की धुनों से वातावरण में राष्ट्र के प्रति प्रेम, गर्व, सेवा और समर्पण के भाव का संचार कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया। प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव टेलीकास्ट किया गया, जो सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, स्कूल छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

“आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत” का रास्ता स्वदेशी के प्रति समर्पण से ही संभव होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत” का रास्ता स्वदेशी के प्रति समर्पण से ही संभव होगा। स्वदेशी के प्रति समर्पण के साथ हम आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाएंगे। देशवासियों को बस अपनी शक्ति और सामर्थ्य पहचानने की आवश्यकता है। आज मुझे ये कहते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारा मध्यप्रदेश उन करोड़ों भारतवासियों के उस संकल्प को पूर्ण करने का माध्यम बन रहा है, जिस स्वप्न को हम “आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत” कहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज इस संकल्प का भी दिन है कि हमारा पुरुषार्थ और हमारा पराक्रम स्वदेश के हित में स्वदेशी को स्वीकारे और स्वदेशी का प्रसार करे। भारत की आत्मा में बसा “स्वदेशी” केवल आर्थिक नीति नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान, आत्म-निर्भरता और वैश्विक नेतृत्व का मंत्र है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘ लोकल फॉर ग्लोबल’ के आह्वान के साथ हमें हर क्षेत्र-टेक्नोलॉजी, मैन्यूफैक्चरिंग, स्टार्टअप, कृषि, ऊर्जा और रक्षा में स्वदेशी को आधार बनाना है। इसका अर्थ है कि हर उत्पाद हमारे कौशल, हमारे श्रम और हमारे संसाधनों से निर्मित हों। जिस तरह खादी के एक धागे ने स्वतंत्रता संग्राम को शक्ति दी थी, वैसे ही स्वदेशी का प्रत्येक कदम हमें विकसित भारत के संकल्प की ओर ले जाएगा।

अगले चार वर्ष में बजट को दोगुना करना राज्य सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश का वर्ष 2025-26 का बजट प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया। राज्य सरकार का लक्ष्य अगले चार वर्ष में बजट को दोगुना करना है। मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय एक लाख 39 हजार वार्षिक से बढ़कर वर्ष 2024-25 में एक लाख 52 हजार हो गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (GYAN) कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। युवा कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में शुरू हुए स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के तहत कौशल विकास, प्रशिक्षण, नवाचार और शोध को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आगामी पांच वर्ष में 2 लाख 50 हजार भर्तियां करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रदेश के निर्यात में 6 प्रतिशत की हुई बढ़ोत्तरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के केन्द्र में स्थित होने से मध्यप्रदेश की सभी दिशाओं में आसान पहुंच, कच्चे माल की उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन, लॉजिस्टिक सुविधा और उद्योग हितैषी 18 नीतियों के क्रियान्वयन से निवेशकों का भरोसा मध्यप्रदेश पर बढ़ा है। निवेश हितैषी औद्योगिक ईकोसिस्टम से मध्यप्रदेश के निर्यात में 6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। मध्यप्रदेश ने वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोज़गार वर्ष घोषित किया है। प्रदेश में 7 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद अब खनिज और पर्यटन जैसी विषयवार कॉन्क्लेव की जा रही हैं। भोपाल में पहली बार प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में अनंत संभावनाएं थीम पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेश संवर्धन क्षेत्र में भी हमने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उद्योग संवर्धन नीति के तहत 5 हजार करोड़ से अधिक की सहायता उद्यमियों को दी गई है। साथ ही 15 नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 2200 करोड़ का निवेश किया गया है। प्रदेश में एक हजार औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन के लिए आशय पत्र और आवंटन आदेश जारी किए गए हैं, जिससे 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश एवं 93 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोज़गार प्राप्त होने की संभावना है। स्वदेशी अभियान “विकसित और आत्मनिर्भर” मध्यप्रदेश की आधारशिला रख रहा है। रायसेन जिले के उमरिया गांव में बीईएमएल आधुनिक रेल कोच कारखाने और धार जिले में पीएम मित्रा पार्क के माध्यम से इन प्रयासों को बल मिलेगा। धार में पीएम मित्रा पार्क से मध्यप्रदेश को टेक्सटाइल इंडस्ट्री में ‘फॉर्म टू फॉरेन’ तक नई दिशा मिलेगी।

मध्यप्रदेश जन विश्वास अधिनियम लागू करने वाला देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार के जन विश्वास अधिनियम, 2023 का अनुसरण करते हुए मध्यप्रदेश, ने प्रदेश में ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूईंग’ बिजनेस के लिए जन विश्वास बिल अधिसूचित किया है। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button