पुतिन-ट्रम्प की अलास्का में मुलाकात: यूक्रेन जंग पर 3 घंटे की चर्चा, फिर 12 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अलास्का: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार रात अलास्का में मुलाकात की। यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने पर दोनों नेताओं के बीच करीब 3 घंटे तक बातचीत हुई।

इस लंबी बैठक के बाद, दोनों ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जो सिर्फ 12 मिनट तक चली। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा कि बैठक ‘बहुत सकारात्मक’ थी और कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन कोई अंतिम डील नहीं हुई। उन्होंने इस मुलाकात को ’10 में से 10′ अंक दिए।

दूसरी ओर, पुतिन ने स्पष्ट किया कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने अगली बैठक मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के तुरंत बाद दोनों नेता मंच से चले गए।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के मुताबिक, ट्रम्प ने वाशिंगटन लौटते समय यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की। हालांकि, जेलेंस्की ने अभी तक इस बैठक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button