छिंदवाड़ा से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुआ राहत सामग्री का ट्रक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अपील पर छिंदवाड़ा जिले ने मानवता का एक और उदाहरण पेश किया है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बस्तर में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित सैकड़ों परिवारों की मदद के लिए, छिंदवाड़ा से राहत सामग्री भेजी गई। शुक्रवार को सांसद श्री विवेक बंटी साहू और कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने जन-प्रतिनिधियों की मौजूदगी में, राहत सामग्री से भरे ट्रक को रायपुर के लिए रवाना किया। इस नेक काम में जिले के कई विभागों, व्यापारी संघ और मेडिकल एसोसिएशन छिंदवाड़ा ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। ट्रक में खाद्य सामग्री, दवाइयां, कपड़े और अन्य जरूरी सामान शामिल हैं, जो आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाएंगे।


