मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की फिल्म “चलो जीते हैं” की मुक्त कंठ से सराहना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सिनेपोलिस बंसल प्लाजा में ‘चलो जीते हैं’ फिल्म देखने के बाद उसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन को दर्शाती है और आधे घंटे की अवधि में पूरी कहानी को समेटना एक अद्भुत प्रयोग है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह फिल्म 18 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में दिखाई जा रही है। उन्होंने फिल्म को एक प्रेरक लघु फिल्म बताया जो मोदी जी के आदर्शों और सेवा भावना पर केंद्रित है। डॉ. यादव ने फिल्म के निर्माता को बधाई दी और सभी नागरिकों से इसे देखने का आग्रह किया।


