मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सिंगापुर के काउंसल जनरल श्री चियोंग मिंग फूंग ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल स्किल पार्क जैसी परियोजनाएं मध्य प्रदेश और सिंगापुर के बीच क्षमता निर्माण और युवा सशक्तिकरण के साझा प्रयासों का एक सफल उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के काउंसल जनरल श्री चियोंग मिंग फूंग से मुलाकात के दौरान यह बात कही।

डॉ. यादव ने कहा कि सिंगापुर की तकनीक, शिक्षा, कौशल और विशेषज्ञता के साथ-साथ मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और संसाधन मिलकर आपसी विकास, नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार द्विपक्षीय परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और निवेशकों को आवश्यक नीतियां, सहयोग और त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश, सिंगापुर के साथ इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग, ग्रीन टेक्नोलॉजी, स्मार्ट सिटी सॉल्यूशंस, स्किल डेवलपमेंट और निवेश व शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button