MP पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड,

मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को उसके शानदार कार्य प्रदर्शन के लिए सिल्वर स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
पुरस्कार मिलने का मुख्य कारण मप्र राज्य वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के दस्तावेजों का सफल डिजिटलाइजेशन और WAMSI-MP वेब पोर्टल के जरिए कार्यों में लाई गई व्यवस्था है।
प्रमुख सचिव डॉ. ई. रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह कार्य देशभर में सराहा गया है और विभाग के आयुक्त श्री सौरभ कुमार सुमन ने यह अवार्ड प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भविष्य में भी इसी उत्कृष्टता को बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन श्री सनवर पटेल, राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के उप सचिव श्री समीर सिन्हा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


