पुष्य नक्षत्र पर सोने ने रचा इतिहास! कीमत पहली बार ₹1.26 लाख पार, चांदी भी ऑलटाइम हाई पर

 

सोने के खरीदारों के लिए 14 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। पुष्य नक्षत्र के शुभ मौके पर, 24 कैरेट सोने का दाम पहली बार सवा लाख के पार चला गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 10 ग्राम सोने की कीमत में ₹1,997 का बड़ा उछाल आया, जिससे यह ₹1,26,152 पर पहुँच गया। इससे ठीक एक दिन पहले, सोमवार को भाव ₹1,24,155 था।

इस बीच, चांदी के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुँच गए हैं। चांदी ₹2,775 महंगी होकर ₹1.78 लाख प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button