प्रदूषण बढ़ने के बाद दिल्ली-NCR में तत्काल GRAP-1 लागू

दिवाली के आसपास दिल्ली में वायु प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की गई है। बिगड़ती हवा की गुणवत्ता के मद्देनज़र, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीक्यूएएम) ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी-1 लागू कर दिया है। दरअसल, मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 211 तक पहुँच गया, जो ‘खराब’ स्तर माना जाता है। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि एक्यूआई ने जीआरएपी-1 के लिए निर्धारित 200 की सीमा को पार कर लिया है।
सीक्यूएएम के आदेश के मुताबिक, अब एनसीआर की सभी संबंधित एजेंसियां सख्त निगरानी रखेंगी, जिससे एक्यूआई में और गिरावट न आए। सभी एजेंसियों को जीआरएपी के उपायों को तुरंत और प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया है। नागरिकों से भी अपेक्षा की गई है कि वे जीआरएपी चरण-1 के तहत जारी नागरिक चार्टर का पूरी तरह से पालन करें।
समिति लगातार वायु गुणवत्ता की स्थिति की निगरानी करती रहेगी और आवश्यकतानुसार समीक्षा करके आगे का निर्णय लेगी।



