केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चक्रवात ‘मोंथा’ हेतु रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया

सभी रेलवे जोनों को हाई अलर्ट पर रहने, निर्बाध संचार और आपातकालीन प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आसन्न चक्रवात ‘मोंथा’ के प्रभाव के मद्देनजर भारतीय रेलवे द्वारा की जा रही तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। यह समीक्षा पूर्वी तट, विशेष रूप से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के रेलवे नेटवर्क पर केंद्रित थी।

मुख्य निर्देश: केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को यात्री सुरक्षा, स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्बाध संचार और आपदा प्रतिक्रिया टीमों की समय पर तैनाती की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। श्री वैष्णव ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी जोन हाई अलर्ट पर रहें और चक्रवात के बाद रेल सेवाओं की शीघ्र बहाली हेतु तत्पर रहें।

परिचालन संबंधी कदम:

  • भारतीय रेलवे ने चक्रवात प्रतिक्रिया हेतु वास्तविक समय में समन्वय के लिए मंडलीय ‘वार रूम’ को सक्रिय कर दिया है।
  • विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और गुंटूर मंडलों में आवश्यक सामग्री, मशीनरी और मानव संसाधन तैयार रखे गए हैं।
  • पूर्व तटीय रेलवे, दक्षिण तटीय रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे ज़ोन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेल परिचालन की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

पूर्व तटीय रेलवे के महाप्रबंधक श्री परमेश्वर फुंकवाल ने मंत्री महोदय को वाल्टेयर और खुर्दा रोड मंडलों में उठाए गए एहतियाती कदमों की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button