शेयर बाज़ार अपडेट

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक फिसला
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, 28 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 151 अंक गिरकर 84,628 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 30 अंक की गिरावट के साथ 25,936 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में बिकवाली और 9 में तेजी दर्ज की गई। आईटी (IT), रियल्टी और एफएमसीजी (FMCG) सेक्टरों में मुख्य रूप से गिरावट रही, जबकि मेटल और बैंकिंग शेयरों में थोड़ी तेजी देखने को मिली।
वैश्विक बाजारों की स्थिति:
- एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी (0.80% नीचे) और जापान का निक्केई (0.80% नीचे) गिरावट के साथ बंद हुए। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग (0.33% नीचे) और चीन का शंघाई कंपोजिट (0.22% नीचे) भी गिरे।
- अमेरिकी बाजार (27 अक्टूबर): अमेरिका के डाउ जोन्स (0.71% ऊपर), नैस्डेक कंपोजिट (1.86% ऊपर) और एसएंडपी 500 (1.23% ऊपर) में तेजी रही।


