स्थापना दिवस पर प्रदेश को मिलेगी पीएमश्री पर्यटन हेली सेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल (मंगलवार, अक्टूबर 28, 20:24 IST): मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर को प्रदेश को पीएमश्री पर्यटन हेलीकाप्टर सेवा की महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी, जिसकी शुरुआत भोपाल से उज्जैन के लिए एक सांकेतिक उड़ान से होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि नवंबर माह में यह सेवा नियमित रूप से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी। इस सेवा की खास बात यह है कि मध्यप्रदेश पर्यटन इसमें रहवास और स्थानीय ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी शामिल करेगा।
तीन प्रमुख पर्यटन सर्किटों को जोड़ेगी हेली सेवा:
- भोपाल, उज्जैन, इंदौर, मांडव, ओंकारेश्वर।
- पचमढ़ी, तामिया, खजुराहो।
- जबलपुर, कान्हा, पेंच, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि नवंबर में ही तीनों क्षेत्रों में नियमित हेलीकाप्टर सेवाएं संचालित की जाएंगी। इसके अलावा, 1 नवम्बर को प्रदेश के 9वें एयरपोर्ट, उज्जैन से जुड़े अनुबंध की कार्यवाही भी पूरी की जाएगी। स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 2 और 3 नवम्बर की शाम सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन प्रमुख केंद्र होगा।



