मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया निवेशकों का स्वागत, बोले- सरकार करेगी इकाई स्थापित करने में सहयोग

जापान की टोपान समूह कंपनी ₹950 करोड़ का FDI लेकर पीथमपुर में लगाएगी इकाई

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में निवेशकों के साथ बातचीत की। उन्होंने मध्यप्रदेश की धरती को निवेशकों के लिए पुण्यधरा बताते हुए उनका हृदय से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार निवेशकों को अपनी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगी और उन्हें इकाई या कारखाना स्थापित करने में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

जापानी समूह से भेंट: इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने टोपान स्पेशलिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के भारतीय और जापानी पदाधिकारियों से भेंट की। इस कंपनी का मुख्यालय जापान और पंजाब में है। कंपनी के अधिकारियों ने धार जिले के पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-7 में करीब ₹950 करोड़ की लागत से एक विनिर्माण इकाई स्थापित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। यह निवेश शत-प्रतिशत विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) के रूप में किया जाएगा।

कंपनी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पहली बार मध्य प्रदेश में निवेश कर रहे हैं और राज्य की निवेश प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। यह समूह पैकेजिंग और लेमिनेशन फिल्म के निर्माण में विशेषज्ञता रखता है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में कम्पनी के सीएफओ श्री अमित जैन, मैनेजिंग एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री हिरोशी सुजुकी, कमर्शियल हेड श्री रितेश तिरखा सहित अन्य जापानी और भारतीय अधिकारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button