MP में ‘विकास और सेवा’ के 2 साल: नक्सलवाद खत्म, 100 लाख हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में अपनी सरकार के दो साल के कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में प्रदेश के विकास का परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है।

  • नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश: 35 साल बाद राज्य नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त। 42 दिन में 42 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 10 ढेर। पुलिस अधिकारियों की बहादुरी की सराहना।

  • जल शक्ति: केन-बेतवा, पीकेसी के बाद ताप्ती मेगा ग्राउंड वाटर रिचार्ज परियोजना पर काम शुरू। अगले 5 साल में नदी जोड़ो परियोजनाओं से 100 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचित करने का लक्ष्य।

  • सिंहस्थ 2028 की तैयारी: ₹800 करोड़ की योजना से क्षिप्रा नदी के जल से स्नान कराने का प्रबंध। पहली बार गंभीर और कान्ह नदियों को अंडर डक्ट से जोड़ा जा रहा है।

  • आर्थिक तरक्की: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन। निवाड़ी और झाबुआ जैसे जिलों में भी निवेश आया।

  • इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी: नई एविएशन पॉलिसी के तहत इंटर स्टेट और इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज शुरू। रीवा-इंदौर, रीवा-दिल्ली हवाई सेवा उपलब्ध।

  • सामाजिक न्याय: हुकुमचंद मिल मजदूरों को बकाया भुगतान। लाड़ली बहना योजना की राशि ₹1500 प्रति माह की गई। गेहूं ₹2600 प्रति क्विंटल पर खरीद कर किसानों को बोनस दिया गया।

  • स्वास्थ्य और शिक्षा: सरकारी-निजी मेडिकल कॉलेज की संख्या 52 हुई। 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खोले गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार विकास और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button