‘जज्बा पुलिस अवार्ड-2025’: बेहतर पुलिसिंग के लिए इन 30 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग को समाज की सुरक्षा का स्तंभ बताते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना काल में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।
पुरस्कार विजेताओं की सूची: निरीक्षक संजीव चौकसे, अजय सोनी, अमित सोनी, अंकित नायक और उमेश सिंह चौहान; उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी, गुलाब मिश्रा, अरुण शर्मा, हेमंत सिंह, रिंकू जाटव; एएसआई निधि त्रिपाठी, अरविंद शर्मा; हेड कांस्टेबल दीपक कटियार, सर्वेश सिंह भदौरिया, रिखीराम चौधरी, प्रतीक उइके, सतीश जाट, रामकुमार अहिरवार, कैलाश राजौरिया; सूबेदार राहुल अलावा, नरेन्द्र त्रिपाठी; आरक्षक गुलशिव, राजेश कुमार, अशोक सिंह तोमर, विजेंद्र जाट, मोहित दास, आशीष मिश्रा, शैलेंद्र सिसोदिया, योगेश भावसार और विनोद गुर्जर।
मुख्यमंत्री ने इन सभी जांबाजों से अपनी “ऊंची उड़ान” जारी रखने का आह्वान किया और निरंतर कर्मठता से कार्य करने की अपील की।



