मौसम अपडेट

शीतलहर और कोहरे की मार: यूपी-बिहार में रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, पंजाब में उड़ानें रद्द
-
दिल्ली-NCR: विजिबिलिटी कम होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित, रेड अलर्ट जारी।
-
उत्तर प्रदेश: 20 जिलों में भीषण कोहरा। लखनऊ समेत 10 जिलों में स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से किया गया। अगले 3 दिन भयंकर सर्दी की चेतावनी।
-
बिहार: कोहरे का तांडव जारी। डिप्टी CM सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। 21 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट।
-
मध्य प्रदेश: 5 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 5 घंटे तक देरी से चल रही हैं।
-
पंजाब-हरियाणा: अमृतसर और लुधियाना में भारी कोहरा। जालंधर में कोहरे के कारण कार हादसा। हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली बसें रद्द।
-
छत्तीसगढ़: रायगढ़ और सारंगढ़ में घना कोहरा, अंबिकापुर में तापमान 6.4 डिग्री तक लुढ़का।



