दिल्ली में लगातार छठे दिन हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में : AQI 387 पर पहुँचा, स्मॉग के कारण कई उड़ानें रद्द

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्त नियम लागू होने के बाद भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को लगातार छठे दिन हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 387 दर्ज किया गया, जो गुरुवार शाम के 373 के मुकाबले अधिक है।

स्मॉग की घनी परत के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई है। इसका सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ा है, जहाँ कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और दर्जनों देरी से चल रही हैं। एअर इंडिया और इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। गौरतलब है कि गुरुवार को भी विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रहने के कारण 27 उड़ानें रद्द हुईं और 80 से अधिक ट्रेनें देरी से चली थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button