हार्दिक पंड्या की रिकॉर्ड पारी और चक्रवर्ती की फिरकी में उलझा अफ्रीका, भारत ने 3-1 से जीती सीरीज

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में 30 रनों की जीत दर्ज कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है। इस मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट हार्दिक पंड्या की 25 गेंदों में 63 रनों की पारी रही, जिसमें उन्होंने 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। वह अब युवराज सिंह (12 गेंद) के बाद भारत के लिए सबसे तेज टी-20 अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। तिलक वर्मा और पंड्या के बीच हुई 104 रनों की साझेदारी ने भारत को 231 के स्कोर तक पहुँचाया।
गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने एक बार फिर प्रभावित किया और 4 विकेट लेकर अफ्रीका की कमर तोड़ दी। जसप्रीत बुमराह ने भी दो सफलताएं हासिल कीं। अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने 65 रनों की साहसी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। इस दौरे का अंत भारत के लिए सुखद रहा, जहाँ टीम ने टेस्ट सीरीज हारने के बाद वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में शानदार वापसी की।



