मौसम अपडेट

कोहरे की चादर में लिपटे 8 राज्य: दिल्ली में 129 उड़ानें कैंसिल, यूपी-बिहार में स्कूल बंद और राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट
घने कोहरे ने देश की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। दिल्ली आने-जाने वाली 129 फ्लाइट्स और कई प्रमुख ट्रेनें शनिवार को रद्द या लेट रहीं। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रहने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। हरियाणा में बसें और ट्रेनें 5 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। पंजाब और हरियाणा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
राज्यों का हाल:
-
उत्तर प्रदेश: 50 जिलों में कोहरा, संभल में हादसे में 4 मौतें, 8 जिलों में स्कूल बंद।
-
बिहार: 24 जिलों में ‘कोल्ड-डे’ घोषित, पटना में 32 फ्लाइट्स लेट।
-
राजस्थान: फतेहपुर में 4 डिग्री तापमान, 24 दिसंबर से और बढ़ेगी ठंड।
-
छत्तीसगढ़: रायपुर में पारा 8.3 डिग्री, उत्तर-मध्य हिस्से में शीतलहर का प्रकोप।
-
पहाड़ी राज्य: उत्तराखंड के 4 जिलों में बर्फबारी का अलर्ट, हिमाचल में 48 घंटे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।



