चेक करें अपना नाम: छत्तीसगढ़ मतदाता सूची से कटे 27 लाख नाम, जानें कैसे फिर से जुड़वा सकते हैं अपना वोट

क्या आपका नाम मतदाता सूची में है? राज्य निर्वाचन आयोग ने आज नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। विशेष पुनरीक्षण अभियान के चलते प्रदेश के 27,34,817 लोगों के नाम सूची से काट दिए गए हैं। यदि आप अनुपस्थित थे या शिफ्ट हो गए थे, तो मुमकिन है कि आपका नाम भी सूची में न हो।

नाम कैसे चेक करें और सुधारें?

  • ऑनलाइन: आयोग की वेबसाइट https://election.cg.gov.in/ASDList/ पर जाकर EPIC नंबर, जिला या विधानसभा क्षेत्र के जरिए नाम सर्च करें।

  • ऑफलाइन: अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें।

  • समय सीमा: अगर नाम कट गया है या कोई सुधार करवाना है, तो आप 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच दावा पेश कर सकते हैं।

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए 561 नए मतदान केंद्र भी बनाए हैं, ताकि वोट डालने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े। अंतिम सूची 21 फरवरी 2026 को जारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button