एमपी SIR अपडेट: मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम पूरा, 22 जनवरी तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने युवाओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि जो युवा 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे अब मतदाता बनने के पात्र हैं। नए नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री झा ने बताया कि जो युवा मतदाता 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे ऑफलाइन या ऑनलाइन अपना नाम जुडवा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट Voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म-6 भरना होगा. इसके साथ ही ऑफलाइन के लिए बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

मुख्य समाचार के मुख्य बिंदु:

  • बैठक: निर्वाचन सदन, भोपाल में राजनीतिक दलों (भाजपा, कांग्रेस, आप) के साथ सीईओ श्री संजीव कुमार झा की बैठक संपन्न।

  • दस्तावेज: राजनीतिक दलों को सौंपी गई मतदाता सूची के प्रारूप की सीडी।

  • विशेष पुनरीक्षण (SIR): 4 नवंबर से बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया गया।

  • समय सीमा: 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां जमा की जा सकेंगी।

  • युवा वोटर: 1 जनवरी 2026 को 18 साल के होने वाले युवाओं के लिए नाम जुड़वाने का विशेष अवसर।

  • अधिकारी: बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राम प्रताप सिंह जादौन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button