मध्यप्रदेश में बिजली की मांग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पहली बार 19,500 मेगावाट के पार पहुंचा आंकड़ा

भोपाल: मध्यप्रदेश के विद्युत इतिहास में 24 दिसंबर का दिन एक नया कीर्तिमान लेकर आया। सुबह 10:43 बजे प्रदेश में बिजली की मांग अपने अब तक के उच्चतम स्तर 19,572 मेगावाट पर पहुंच गई। ऊर्जा विभाग के लिए राहत की बात यह रही कि इस भारी मांग की आपूर्ति बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक की गई। इससे ठीक एक दिन पहले, 23 दिसंबर को मांग 19,371 मेगावाट दर्ज की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 7,640 मेगावाट की मांग इंदौर-उज्जैन संभाग (पश्चिम क्षेत्र) में रही। वहीं, भोपाल-ग्वालियर संभाग में 6,221 मेगावाट और जबलपुर-सागर-रीवा संभाग में 5,317 मेगावाट की मांग दर्ज की गई। इस मांग को पूरा करने के लिए ताप, जल और नवकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ एनटीपीसी और बैंकिंग जैसे अन्य स्रोतों का प्रभावी उपयोग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button