शेयर बाज़ार अपडेट

मार्केट अपडेट: निफ्टी 26,200 के ऊपर स्थिर, मेटल और रियल्टी सेक्टर में रौनक; ₹114 है गुजरात किडनी IPO का अपर प्राइस बैंड
आज बुधवार को भारतीय बाजारों ने सकारात्मक शुरुआत की है। सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।
बाजार की बड़ी बातें:
-
सेक्टर अपडेट: मीडिया और मेटल इंडेक्स में तेजी, जबकि आईटी सेक्टर दबाव में।
-
वैश्विक संकेत: जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कंपोजिट हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
-
IPO अलर्ट: गुजरात किडनी हॉस्पिटल के IPO का समापन आज हो रहा है। इसका प्राइस बैंड 108 से 114 रुपये तय किया गया है। एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट (1,89,696 रुपये) के लिए आवेदन कर सकता है।



