‘सच्चाई और धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों का बलिदान अतुलनीय’: वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रेरक उद्गार

भोपाल: वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के दसों गुरुओं और उनके परिवारों की वीरता को नमन किया। उन्होंने कहा कि सिख वीरों का इतिहास देश की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियों से भरा है। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और वहां ‘गत्तका’ (युद्ध कला) के प्रदर्शन का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में विधायक हेमंत खंडेलवाल और अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। उन्होंने बताया कि किस तरह नामधारी सिखों ने गौमाता की रक्षा के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया और आजाद हिंद फौज की स्थापना में भी खालसा पंथ ने अहम भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि भोपाल में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के आयोजन के लिए राज्य सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।


